
Deoghar: देवघर पुलिस ने बुधवार की दोपहर बाबा परिहस्त गिरोह गैंग के मुख्य संचालक एक संदिग्ध को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर हिरासत में लिया है। सूत्रों कि माने तो बाबा परिहस्त की मौत के बाद वह गैंग का संचालन कर रहा था।

बताया जाता ही कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बुधवार की दोपहर नगर, जसीडीह और कुंडा पुलिस की टीम गुप्त सूचना पर शिवगंगा इलाके में पहुंची और छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया है। देवघर पुलिस उसे गुप्त स्थान पर रहकर पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि इस मामले को लेकर देवघर पुलिस कुछ बी बताने से इंकार कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि बाबा परिहस्त की मौत के बाद वह उसे गैंग का मुख्य सरगना बन गया था। कुछ दिन पूर्व भी पुलिस उसके घर पर छापेमारी की थी लेकिन रात का अंधेरा का फ़ायदा उठा कर वह भाग निकला था। उस वक्त पुलिस ने उसके घर से बम भी बरामद किया था। उसके बाद से देवघर पुलिस उसे दबोचने के लिए जाल बिछाने में लगी थी।


