Deoghar: देवघर नगर थाना स्थित बाईपास सड़क पर एक पेट्रोल पंप के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम बिलासी नावाडीह निवासी साजू महथा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर थ्री पेट्रोलिंग पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

घटना की बाबत बताया जाता है कि एक बुलेट सवार पंप से पेट्रोल ले कर निकल रहा था। इस दौरान साजु महथा कि बाइक अनियंत्रित होकर बायपास रोड मुक्त बुलेट से टकरा गई। इस घटना में हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया।



