

रांची।

गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) की पत्नी अनामिका गाैतम (Anamika Goutam) के नाम देवघर में जमीन रजिस्ट्री काे रद्द करने की प्रक्रिया काे राेकने के मामले में झारखंड हाइकाेर्ट (Jharkhand High Court) में सुनवाई हुई।

गुरूवार काे जस्टिस राजेश शंकर की काेर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। सरकार ने जवाब देने के लिए चार सप्ताह के समय की मांग की है। वहीं याचिकाकर्ता अनामिका गाैतम के अधिवक्ता दिवाकर उपाधायाय ने राज्य सरकार के जवाब पर जवाब फाइल करने के लिए समय मांगा है। इधर, काेर्ट ने याचिकाकर्ता अनामिका गाैतम के नाम देवघर में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया पर राेक बरकरारा रखा है। अगले आदेश तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस मामले में अब अगली सुनवाई 10 जून काे हाेगी।
बता दें कि इससे पूर्व सुनवाई के दाैरान हाइकाेर्ट ने देवघर डीसी के द्वारा जमीन रजिस्ट्री रद्द करने की प्रक्रिया पर राेक लगा दी थी और राज्य सरकार से जवाब मांगा था। हाइकाेर्ट में याचिका दायर कर कहा गया है कि डीसी गलत तरीके से जमीन रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया चला रहे हैं। इस पर राेक लगाइ जाए। क्याेंकि डीसी काे जमीन रजिस्ट्री रद्द करने का पावर नहीं है।



