
Deoghar: मंगलवार की देर रात देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित गिधनी गांव में काली पूजा के दौरान उस वक़्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सामुदायिक आयोजन के दौरान दो युवकों में किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

इसी दौरान गांव के एक युवक विकास महता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर फर्शी से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत घायल विकास महता को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का इलाज जारी है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
इधर, घायल की पत्नी का आरोप है कि विकास पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


