

Deoghar: 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के हाथो देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) के उद्घाटन की संभावना है। देवघर जिला समेत पुरे संथाल परगना व आसपास के जिलावासी देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। देवघर एयरपोर्ट शुरू होने से देवघरवासी को तो हवाई सेवा (Air Service) का लाभ मिलेगा ही साथ ही आसपास के जिला के लोगों को इसका फायदा मिलने जा रहा है।


देवघर एयरपोर्ट से संथाल परगना (Santhal Parganas) के सभी छह जिला देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा और जामताड़ा को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही धनबाद और गिरिडीह को भी लाभ मिलने जा रहा है। सीमावर्ती राज्य बिहार का जमुई, बांका, भागलपुर और पूर्णिया के लोग भी यहां आना पसंद करेंगे।

धनबाद के लोगों को देवघर आने में ढाई घंटा लगेगा। गिरिडीह से देवघर आने वाले को सवा घंटा। भागलपुर से सवा दो घंटा, बांका से डेढ़ घंटा। गोड्डा और दुमका से डेढ़ घंटा। साहिबगंज और पाकुड़ से यहां की कनेक्टिवटी तीन घंटा से अधिक की होगी।
इस समझ लीजिए जिस तरह दिल्ली में एक कोने से एयरपोर्ट आने में दो घंटा या उससे भी अधिक समय लग जाता है। तो वही दूरी देवघर के आसपास के जिलों का होगा। बिहार के पूर्णिया से कोई यात्री आना चाहेंगे तो उनको भागलपुर के रास्ते लगभग चार घंटा का सफर तय करना होगा।
इस तरह से देवघर एयरपोर्ट से सालों भर की सवारी एयरलाइंस (Airlines) को मिल जाएंगी।