
Deoghar News: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके मे बुधवार कि शाम को एक महिला से सोने कि चेन कि छिनतई कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कुंडा थाना मे महिला के पति कुंडा मोड़ बर्मन कोठी निवासी संजीव कुमार सिंह आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि बुधवार कि शाम को पत्नी बगल के गाली मे गई थी। उसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचा और गले से सोने कि चेन छिन फरार हो गया।

बाइक चला रहा बदमाश नीले रंग कि शर्ट और हेलमेट पहना था जबकि पीछे बैठा व्यक्ति उजला शर्ट और मास्क लगाए हुए था।
इधर आवेदन लेकर कुंडा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कि जांच कर बदमाशों कि पहचान करने मे जुट गई है।


