
रांची: झारखंड के रांची से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी सुबह से छापेमारी कर रही है। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि ईडी की छापेमारी में दो AK-47 टीम ने बरामद किया है।

सूत्र बता रहें हैं कि ईडी की टीम ने इस बारे में एनआईए को सूचना दी है। NIA की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

वहीं, ऐके-47 की बरामदगी पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट किया है।


