
Deoghar: देवघर जिले के अलग- अलग थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जसीडीह थाना इलाके के चकाई मुख्यमार्ग पर अंधरी गादर के पास अज्ञात वाहन के धक्के से झुलुआ गावं निवासी पंचु यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि वह साइकिल से घर लौट रहे थे। उसी दौरान अंधरी गादर के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये। उपरांत उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

दूसरी घटना बुढंई थाना क्षेत्र के जोरासिमर मोड़ के पास घटी। जहां एक अज्ञात बाइक चालक आगे चल रहे बाइक सवार को पीछे से जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। इस घटना में जोरासिमर गावं निवासी चितवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल ने बताया कि वह एक प्राईवेट कंपनी में कार्यरत है। वह बाइक से ड्यूटी करने जा रहा था। उसी क्रम में तेजगति से पीछे से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने उसके बाइक में धक्का मार दिया और फरार हो गया।


