
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के माथाबांध में 4 नवंबर की देर शाम को दहशत फैलाने को लेकर किये गए गोलिबारी को लेकर नगर थाना मे चार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक निवासी रोशन कुमार ने दर्ज कराया है।

कहा है कि 4 नवंबर की शाम को वह अपने दोस्त माधव तिवारी के साथ माथाबांध तालाब के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। इस दौरान चार युवक वहां पहुंचे और और दोनों को गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने लगातार फायरिंग कर दी। फायरिंग और हो हल्ला होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों को जुटता देख चारों अपराधी दोनों से मोबाइल और रुपए छिनतई कर फरार हो गया।

इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुट गई है।


