Deoghar: देवघर में चोरों की बेखौफी इस कदर बढ़ गई है कि अब वह मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। देवघर नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मंदिर में हाथ साफ किया है।

नगर थाना इलाके के कोर्ट कैम्पस स्थित कोषागार कार्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर का दान पात्र का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की चोरी कर ली। इसे लेकर नगर थाना में मंदिर के पुजारी रामाधार पांडेय ने मामला दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि जब वह सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो देखा कि दान पात्र का ताला टूटा पड़ा है। उसमे रखा करीब करीब 15 से 20 हजार रुपया गायब था उसमे सिर्फ कुछ सिक्का छोड़ दिया गया था। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।



