
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के रक्ति पंचायत अंतर्गत भीदियारा गांव में पेड़ काटने के दौरान एक किशोर की गिरकर मौत हो गई।

बताया जा रहा कि 14 वर्षीय गोपाल मिर्धा एक डाल पर बैठकर पेड़ की दूसरी डाली काट रहा था। तभी डाल से नीचे गिरने से वो बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों के द्वारा उन्हें आनन फानन में परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल देवघर इलाज को लेकर लाया गया। जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, टीम बादल के कार्यकर्ताओं के पहल पर शव को पोस्टमार्टम करवा कर पैतृक गांव भेजा गया। इधर शव घर के पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


