
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) ने पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार (erstwhile Raghubar Das government) के पांच मंत्रियों की संपत्ति से जुड़े मामले की एंटीकरप्शन ब्यूरो (Anticorruption Bureau) से जांच के आदेश दिए हैं। इन पूर्व मंत्रियों में नीरा यादव, रणधीर कुमार सिंह, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा और लुईस मरांडी शामिल हैं।

वर्ष 2020 में इन पांच तत्कालीन मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल की गयी थी। इसमें प्रार्थी पंकज कुमार यादव ने आरोप लगाया था कि बहुत कम समय में मंत्रियों की आय में अप्रत्याशित तौर पर वृद्धि हुई है।

इसके प्रमाण में निर्वाचन आयोग के समक्ष उनकी संपत्ति के विवरण से संबंधित दाखिल शपथ पत्र का हवाला दिया गया था। अब इसी मामले को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार ने एसीबी जांच के आदेश दिए हैं


