
South 24 Pargana: दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरवन के पखिरालय द्वीप में शनिवार को बाघ का जबरदस्त आतंक देखने को मिला।

बाघ के खौफ के कारण यहां पहुंचे पर्यटक होटलों में बंद रहे। प्रशासन के निर्देश पर होटलों की दरवाजे खिड़कियां बंद कर दी गई थी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात कुछ-कुछ मछुआरों ने पीरखाली के जंगलों से नदी पार कर एक बार को पाखीरालाय द्वीप पर आते हुए देखा था। इसके बाद एहतियातन प्रशासन ने होटलों के दरवाजे और खिड़कियों को बंद करवाया।
वन विभाग के कर्मचारी की द्वीप पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि बाघ नदी होकर पुनः जंगल लौट गया या नहीं।


