
Deoghar: देवघर से बड़ी खबर है। जिले के जसीडीह थाना इलाके के मालपुर में एक युवक की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। मृतक का नाम दादू सिंह बताया जाता है। घटना रात 9 बजे के आसपास की बताई जाती है। मृतक का शव गावं से लगभग आधा किलो मीटर दुरी पर जंगल नुमा जगह पर सड़क किनारे मिला है।

मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी पुनि सतेंद्र प्रसाद घटना स्थल पहुंचे और मामले कि जांच में जुटे हैं।
समाचार लिखे जाने तक शव घटना स्थल पर ही पड़ा था।



