
Deoghar: श्रावणी मेला आरंभ होने के बाद गुरुवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 19 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। सभी दानपात्र से प्राप्त हुए राशि को प्रशासन की देखरेख में गिना गया।

देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि श्रावणी मेला शुरू होने के बाद बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 19 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 14,38,942 के अलावा नेपाली रुपिया 725, ऑस्ट्रेलियन डॉलर 05, अमेरिकन डॉलर 11 दान स्वरूप प्राप्त हुआ।

इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।
जानकारी हो कि इससे पहले 02 जुलाई 2023 को बाबा मंदिर प्रांगण स्तिथ सभी दानपत्रों को खोला गया था।


