
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के पुरानदहा बाईपास रोड स्थित एक किराना दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर 50 हजार रूपये का सामान एवं एक हजार रूपये का सिक्का की चोरी कर ली। इसे लेकर पुरानदहा निवासी राजीव रंजन वर्मा ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 18 मार्च कि शाम को हर दिन की तरह दुकान को बंद करके घर चला गया। दूसरे दिन सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि पीछे कि खिड़की मे सेंधमारी कर लगभग 50 हजार का सामान एवं काउंटर में रखे एक हजार सिक्का की चोरी कर लिया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।



