
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के पुरनदाहा लिवासी एक सेवानिवृत शिक्षक के एटीएम से 70 हजार रूपये की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर रिटायर्ड शिक्षक विपिन कुमार मालवीय ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

जिसमे कहा है कि वे रूपये निकालने सावित्रि कॉम्पलेक्स स्थित पीएनबी के एटीएम में गये थे। जैसे ही उन्होंने एटीएम में कार्ड को डाला वह अंदर चला गया दुबारा बाहर निकला। सहायता के लिये वे एटीएम के बाहर गार्ड को खोजने लगे।

उसी दौरान एटीएम के पास खड़ा एक युवक ने उनसे कहा कि एटीएम गेट पर गार्ड का नंबर अंकित है उसपर कॉल कर लिजिये। उपरांत उन्होंने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें एटीएम में जाकर प्रोसेस करने बोला। लेकिन उनका कार्ड नहीं निकला तो वे वहां से चले गये।
कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एटीएम स्वेप कर खरीदारी एवं एटीएम से कूल 70 हजार रूपये निकाल लिये जाने का मैसेज मिला। आवेदन लेकर साइबर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


