
Deoghar : देवघर नगर थाना पुलिस ने बुधवार को बाबा परिहस्त के गैंग के चार सदस्य को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये सभी आरोपी नगर थाना कांड संख्या 188/25 के मारपीट एवं जानलेवा हमला के आरोपी हैं।

जेल गये आरोपियों में आकाश झा साकिन नावाडीह थाना रिखिया, शाहील केशरी उर्फ ऋत्विक केशरी पांडये गली, माधव तिवारी शिक्षा सभा चौक, अनुभव खवाड़े तीनों नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

बताते चलें कि नगर थाना इलाके के माथा बांध निवासी अशोक कुमार शर्मा ने मारपीट एवं जानलेवा हमला करने को लेकर मामला दर्ज कराया था। मामले में कहा था कि 11 अप्रैल को दिन के करीब 2.30 बजे उपरोक्त सभी आरोपी उसके घर में घूसकर गाली- गलौज करते हुए बेटा प्रिंस शर्मा को घर से घसीट कर जानलेवा हमला कर दिया और पिस्टल के बट से सिर में मारकर जख्मी कर दिया।
बेटी जब भाई को बचाने गयी तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। मारपीट के क्रम में पचास हजार रंगदारी की मांग की नहीं तो जान से मार देने की धमकी दी।
हो- हल्ला सूनकर पड़ोस के लोग दौड़े उसके बाद सभी फरार हो गये। इस मामले में नगर पुलिस पूर्व ही उपर बिलासी निवासी बिमल थापा को गिरफ्तार कर जेल भेज चूकी है।


