
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा गांव में शनिवार की देर रात को एक 23 वर्षीय महिला ने अपने कमरे में प्लास्टिक के रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक का नाम रेखा कुमारी पति जिगनेश महथा है। किस वजह से महिला ने आत्महत्या कि इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। रिखिया पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है।

बताया जाता है कि देर रात करीब 01बजे महिला ने फांसी लगाया है। इसकी जानकारी स्थानीय चौकीदार को हुई तो उसने इसकी सूचना थानाप्रभारी को दिया। देर रात पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।
रविवार की सुबह सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम गेट के पास परिजनों कि काफी भीड़ जुट गई।


