
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के एलआईसी चौक के पास से 2 दिन पूर्व दिनदहाड़े एक टोटो की चोरी हो गई थी। इसे लेकर जटाही मोड़ निवासी राजेंद्र प्रसाद ने मामला दर्ज कराया था।

टोटो को मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई अविनाश गौतम गुप्त सूचना पर जसीडीह थाना क्षेत्र के गिद्धनी गम्हरिया इलाके से बरामद कर लिया। चोरी के टोटो खरीदने के आरोप में एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद टोटो का कलर भी चेंज कर दिया गया है।


