
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित आरमित्रा प्लस टू विद्यालय में इंटर में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ आरएन बोस बंगला लाईब्रेरी के कर्मी द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर छात्रा की मां अम्बेडकर नगर बरमसिया निवासी बबीता देवी ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि उसका बेटा अभय आर्यन आर मित्रा प्लस टू स्कूल में इंटर का नियमित छात्र है। 12 जुलाई को विद्यालय पढ़ने के लिये गया था। टीफीन के समय वह अपने सहपाठी के साथ स्कूल के बगल में आर एन बोस बांगला लाइब्रेरी में स्थित स्टेशन रोड कराटा क्लास में नांमाकन संबधित बात करने गया था। लेकिन वहां कोई नहीं मिला तो वह गेट से बाहर जाने लगा। उसी क्रम में लाइब्रेरी के कर्मी ने उसे खिंचकर पीटते हुए ऑफिस में ले गये और पता पुछने के बाद बेहरमी से मारपीट किया। मारपीट के बाद से कान से कुछ सुनाई नहीं दे रहा है।

उपरांत 14 जुलाई को बेटे को देवघर एम्स में जांच कराया। जहां बताया गया कि उसके कान का पर्दा में छेद हो गया है और खुन जम गया है। मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच में जुट गयी है।


