
Chittorgarh: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ कस्बे में स्थित तालाब में रविवार को बड़ा हादसा हो। यहां नहाते समय डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कस्बेवासियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। सभी आनन-फानन में मौके पर और बाद में मंगलवाड़ चिकित्सालय पहुंचे।

तालाब से निकालकर सभी बच्चों को मंगलवाड़ चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हैं।
जानकारी में सामने आया है कि हाल ही में हुई बरसात के बाद मंगलवाड़ कस्बे के तालाब में पानी की आवक हुई थी। ऐसे में लोग यहां नहाने के लिए आने लगे हैं। रविवार को सात बच्चे यहां नहाने के लिए आये थे, जिनमें से पांच कपड़े उतार कर तालाब में उतर गए।
आशंका जताई जा रही है कि गहराई का अनुमान नहीं होने के कारण बच्चे पानी में चले गए और डूबने लगे। बताया जा रहा है कि यहां कुल सात बच्चे नहाने आए थे। इनमें से दो बच्चे बाहर ही थे जबकि पांच अंदर थे।
इन पांच को डूबते देख वे भागकर घर पहुंचे तथा परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन और स्थानीय लोग दौड़ कर तालाब पर आए तब तक पांचों ही डूब चुके थे।
ग्रामीणों ने पानी से उन्हें बाहर निकाला और मंगलवाड़ चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक बालक का शव काफी देर से मिला था।
इधर, मंगलवाड़ चिकित्सालय में कोहराम मच गया। मृतक बालकों के परिजन विलाप करने लगे।
पानी में डूबने से मंगलवाड़ निवासी भावेश (10) पुत्र नारायण मेघवाल, चंद्रशेखर (12) पुत्र ओमप्रकाश ढोली, सुमित (12) पुत्र स्वर्गीय भैरुलाल ढोली, प्रिंस (08) पुत्र विष्णु ढोली तथा इंदौरा निवासी हरीश (08) पुत्र सत्यनारायण ढोली की मौत हुई है।
हादसे की सूचना मिलने पर आईजी उदयपुर हिंगलाजदान चारण, एडीएम रतनदान स्वामी, एएसपी हिम्मतसिंह देवल, बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल आदि मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने इस मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़े:
- Deoghar: गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के लोहे से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
- सरायकेला में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान वज्रपात; बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
- Deoghar: पिस्टल दिखा आईफोन और सोने के चेन की छिनतई, विरोध करने पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
- झुमराज बाबा मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थिती में मौत, देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
- श्रावणी मेला के लिए बरहनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत


