
Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम, मध्य, दक्षिण और संथाल परगना के जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बुधवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी देखने को मिलेगी। आज कुछ जिलो में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया है कि आने वाले 10 अगस्त तक झारखंड के मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा, जहां भले ही बारिश कम हो, लेकिन वज्रपात, आंधी और तूफान का असर देखने को मिलेगा।
आज जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल है।
कहां-कब बारिश का अलर्ट
5 अगस्त: रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर और जामताड़ा।
6 अगस्त: रांची, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पलामू, गढ़वा और चतरा।
7 अगस्त: सिमडेगा, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, गढ़वा, पलामू और लातेहार।
8 अगस्त: लोहरदगा, गुमला, लातेहार, पलामू और गढ़वा।



