
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीदुलमपुर मोहल्ला में घर का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर रितु झा ने थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि 13 मई को कुछ कार्य से बाहर गयी थी। 16 मई को जब वापस लौटी तो देखा कि घर के मेन दरवाजा और खिड़की टूटा पड़ा है। जब अंदर गयी तो कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी दीवान से सभी सामान निकालकर तितर बितर कर दिया गया था।

कहा है कि घर में रखे पांच भर सोने की जेवरात जिसमें दो सोने का चेन, गले का हार दो पीस, मंगलसूत्र एक पीस, चांदी का पायल दो जोड़ा, राशन का सामान नया कपड़ा सहित आठ हजार नकद की चोरी कर ली गयी है। चोरी की जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस उसके घर पहुंची और मामले की जांच किया।



