
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन की छीनतई कर ली। मामले को लेकर सत्संग निवासी अंजली दास ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

कहा है कि वह घर से सब्जी खरीदने निकली थी। जब वह सब्जी खरीद कर वापस घर लौट रही थी उसी क्रम में तपोवन स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आया और बाइक रोककर उसके गले से चेन छीनतई कर फरार हो गए।

चेन की कीमत लगभग ₹50000 बताई है। आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


