नई दिल्ली।

अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जहां कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा तेजी से फैल रहा है। भारत में हर दिन COVID-19 नए केस सामने आ रहे हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 64 लाख पार हो गई है। वहीं 1 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 लाख 49 हजार 373 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75 हजार 829 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 82 हजार 260 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान देश में 940 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

अब तक कुल 55 लाख 09 हजार 966 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 1 हजार 782 लोगों की जान गई है। 9 लाख 37 हजार 625 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 84.12 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 6.63 प्रतिशत है। 3 अक्टूबर को 11 लाख 42 हजार 131 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 7 करोड़ 89 लाख 92 हजार 534 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


