
Deoghar : कांवरियों से मोबाइल फोन सहित चेन की झपटमारी करने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गुरुवार देर रात की है।

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र स्थित सिमरगढ़ा बिलासी टाउन मोहल्ला स्थित नारा कुट्टी के समीप सात अगस्त की रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच बाइक सवार दो बदमाश कांवरियों से मोबाइल व चेन झपटमारी करने का प्रयास कर रहा था।

हालांकि कांवरियों ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे। लोगों को पहुंचता देख दोनों बदमाश भागने का प्रयास करने लगे लेकिन कांवरिया व स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।
बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पीसीआर पुलिस की टीम ने दोनों बदमाश सहित बाइक को जब्त कर थाना ले आई। वहीं मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जिसमें दोनों बदमाशों को पकड़कर पोल में बांधा हुआ दिखाया गया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है


