
Deoghar/Madhupur: ट्रेन पर चढ़ते ही जब एक महिला का उचक्के ने पर्स छीन लिया तो उसमें रखा अपने सुहाग की निशानी बचाने के लिए महिला ट्रेन से कूद पड़ी। उचक्का तो पकड़ा गया लेकिन पर्स खाली मिला।

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के बरहमपुर हीरापुर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी महिला रेल यात्री सुमन बर्मन मधुपुर अपने बहन के घर आई हुई थी । रविवार सुबह बैद्यनाध धाम आसनसोल मेमू सवारी ट्रेन से आसनसोल वापस घर जा रही थी तभी काशीटाड़ स्टेशन से ट्रेन खुलते ही एक उचक्का महिला यात्री लेडीज पर्स छीन कर ट्रेन से कूद गया । घटना के बाद महिला चीखने चिल्लाने लगी और वह भी चलती ट्रेन से काशीटांड़ स्टेशन पर कूद पड़ी।

हो हल्ला सुनने पर वहां मौजूद लोगों ने उच्चको को पकड़ लिया । उसके पास से बरामद पर्स की जांच की । लेकिन पर्स खाली मिला । महिला ने बताया कि पर्स में नगद 65 सौ रुपया और मंगलसूत्र था । इसकी जानकारी जामताड़ा आरपीएफ को दी। सूचना पर एएसआइ जयंत राय, हेड कांस्टेबल मोहम्मद असलम और आरक्षी सूरज यादव घटनास्थल पर पहुंचे। महिला यात्री और वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी लिया। इसके बाद पकड़े गए उच्चका से कड़ाई से पूछताछ किया।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए उच्चके ने आरपीएफ को बताया कि उसके साथ दो और साथी थे। जिसे वह नगद 6500 और एक मंगलसूत्र दे दिया। उसे वह दोनों लेकर के भाग गए । आरपीएफ ने बताया कि पकड़े गए उचक्का का नाम मंगल कोल है। वह देवघर जिले के जसीडीह थाना अंतर्गत मथुरापुर तिलैया गांव का रहने वाला है ।
पीड़ित महिला यात्री के आवेदन पर मधुपुर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । गिरफ्तार उचक्का को रेल पुलिस मधुपुर ने जेल भेज दिया है । रेल पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है ।


