
Deoghar: रंगदारी नहीं देने पर एक प्राईवेट अस्पताल के कर्मियों के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर उक्त अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजीव कुमार पांडेय ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि 26 अगस्त की देर शाम 8.30 बजे के आसपास पुरनदाहा निवासी सोनू यादव अपन पांच – छह अज्ञात साथी के साथ प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा और स्टाफ के साथ मारपीट करने लगा। कांउटर पर बैठे स्टाफ को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

वहीं पिस्टल लहराते हुए कहा कि डॉक्टर को कह देना रंगदारी पहुंचा देगा नहीं तो अंजाम बुरा होगा। कहा कि यह कारनामा अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। इधर नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।


