
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित चानन नदी के बालू में मिले एक महिला के नग्न शव मामले का महज 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करने पर रिखिया थाना प्रभारी पुअनि प्रभात कुमार को सम्मानित किया गया।

इस सराहनीय कार्य के लिए शनिवार को देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बताया गया कि हाल ही में रिखिया थाना क्षेत्र में चानन नदी के बालू से एक महिला का नग्न शव बरामद हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और मात्र 48 घंटे के भीतर घटना का उद्भेदन कर लिया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एसपी प्रवीण पुष्कर ने थाना प्रभारी प्रभात कुमार के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने के बाद प्रभात कुमार ने इसे पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।


