
Deoghar: देवघर जिले की चितरा पुलिस ने बीते रात थाना क्षेत्र स्थित चितरा उपरबंधा मुख्य पथ पर नवाडीह गांव के समीप सात बाइक समेत करीब 28 क्विंटल अवैध कोयला जब्त किया है। वहीं पुलिस को आता देखकर सभी कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। इधर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

दूसरी ओर पुलिस, सीआईएसएफ व इसीएल सिक्योरिटी द्वारा संयुक्त कार्रवाई में कोलियरी क्षेत्र के अलग अलग जगहों से तीन टन अवैध कोयला के अलावा अवैध कोयला के साथ एक बाइक बाइक भी जब्त किया गया है।



