
Deoghar: अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र डीएम मोड़ के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में एक बाइक पर सवार जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में कुरैवा गावं निवासी प्रमेश्वर कुमार और बरीयाडीह निवासी बासकी पंडित के नाम शामिल हैं।

वहीं दुमका जिला के सरैयाहाट चज्ञैक पर दुर्गा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया। उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम हड़को गावं शांतनु कुमार शर्मा है। घायल के पिता शालिग्राम शर्मा ने बताया कि वह बाइक से घर से दुकान जाने के लिये निकला था।
उसी क्रम में दुर्गा मंदिर चौक के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।



