
Deoghar News: जसीडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर डिगरिया पहाड़ के पास गुरुवार कि सुबह एक ट्रेक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना मे बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल का नाम बबलू यादव है जो जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना इलाके के बुधवाडीह गावं का रहने वाला है। दुर्घटना मे उसका बायां पैर फरेक्चर हो गया। घायल ने बताया कि वह डॉक्टर का चालक है।

सुबह अपने घर से ड्यूटी पर आ रहा था। इस दौरान डिगरिया पहाड़ के पास एक और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसके बाइक में धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इधर बताया जाता है कि ट्रैक्टर के मालिक के द्वारा सदर अस्पताल मे उसका इलाज कराया जा रहा है।



