मेरठ: टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम स्थित नशा मुक्ति केंद्र में रविवार देर रात एक युवक की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसके साथ केंद्र में रह रहे दो युवक गायब हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

शिवपुरम स्थित शिव नशा मुक्ति केंद्र में एक महीने से शेखपुरा निवासी रोहित, संदीप निवासी कंकरखेड़ा और अनूप निवासी कुंडा का इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर को केंद्र संचालक शिवम को उसकी मां ने फोन करके तीनों मरीजों के भागने की जानकारी दी।

काफी तलाश करने के बाद भी तीनों का कुछ पता नहीं चला। रात में विमलेश पहली मंजिल पर केंद्र में गई तो बेड के नीचे से खून निकला देखकर उसकी चीख निकल गई। शिव और अन्य लोग पहुंचे तो बेड के अंदर से शिव का बंधा हुआ शव बरामद हुआ। देर रात्रि पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शिवम से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस नशा मुक्ति केंद्र से फरार दोनों मरीजों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र से फरार अनूप और संदीप की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने पर ही घटना का खुलासा हो सकेगा।
इसे भी पढ़ें:
- IRCTC केस: दिल्ली की कोर्ट ने राबड़ी और तेजस्वी को 19 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया
- Hazaribag में होटल पर फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली हमले की जिम्मेदारी
- Deoghar: फ्लिपकार्ट-अमेजन कस्टमर केयर व एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
- Deoghar: दो बोलेरो से 1200 लीटर नकली शराब बनाने वाला स्प्रिट जब्त, दो गिरफ्तार
- दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर Deoghar नगर निगम की तैयारी तेज



