
Deoghar: झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का देवघर आगमन हुआ। इसके बाद राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने बाबा बैद्यनाथ पहुंच पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

इससे पूर्व तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके बाद राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।

इसके अलावा पूजा अर्चना के बाद मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।

इस मौके पर उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट, उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी दीपांकर चौधरी, प्रशिक्षु आई.ए.एस अनिमेष रंजन एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।


