
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। आये दिन बंद घर का ताला तोड़कर चोरी तो कहीं से बाइक चोरी कर ली जा रही है। नगर पुलिस चोरों को पकड़ना तो दूर गैंग का पता भी नहीं लगा पा रही है।

शहरी क्षेत्र के लोगों को इमरजेंसी में घर में ताला लगाकर कहीं जाने में भय होने लगा है। कहीं घर बंद कर दो दिन के लिये गये तो घर का सारा जमा पूंजी गायब न हो जाये।

08 अक्टूबर को नगर थाना में घर में हुए लाखों के सामानों की चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला रितेश चरण द्वारी ने दर्ज कराया है।
जिसमे कहा है कि उसके मामा झोंसागढ़ी रघुनाथ रोड निवासी विश्वनाथ झा घर में ताला बंद घर दिल्ली में इलाज कराने गये हैं। वह उनके घर के पास से गुजर रहा था तो देखा की मामा का घर खुला हुआ है।
उसे शक हुआ तो वह अंदर जाकर देखा तो सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उपरांत उसने मामा विश्वनाथ झा को फोन कर इसकी सूचना दी।
चोरी गये सामानों में नकद 50 हजार, एलइडी टीवी, इंवटर, बैट्री, चांदी का लक्ष्मी गणेश की मूर्ती 300 ग्राम का, लक्ष्मी गणेश आकृति का सिक्का चांदी का 50 ग्राम, चांदी का वैभव की मूर्ति वजन 50 ग्राम, पनबट्टी चांदी का एक वजन 100 ग्राम, चांदी का सिक्का 20 पीस वजन 300 ग्राम,
वर्तन सेट चांदी का वजन लगभग 1300 ग्राम, कांसा का थाली 04, कांसा का परात 04, कांसा का जाम 10, स्टील बर्तन 05 सेट, प्रेसर कूकर 03, मिक्सी 01, साड़ी 70 पीस, अटेची 03, किमती सूट पांच सेट शामिल हैं। नगर पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गयी है।


