
Ranchi: दिल्ली में हॉकी इंडिया के पांचवें वार्षिक पुरस्कार समारोह में शुक्रवार को झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को असुंता लकड़ा अवार्ड से नवाजा गया। सलीमा टेटे की इस उपलब्धि पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न खेल संघों ने बधाई दी है।

विभिन्न पुरस्कारों के साथ-साथ असुंता लकड़ा अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर महिला अंडर-21 का पुरस्कार सलीमा को मिला। इस कैटेगरी के अवार्ड की रेस में झारखंड की दो बेटियां संगीता कुमारी और सलीमा टेटे का नाम सबसे ऊपर चल था। इस मौके पर हॉकी इंडिया के तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ पूर्व और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, केंद्रीय खेल मंत्रालय के पदाधिकारी और मंत्री भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष हॉकी इंडिया के तत्वावधान में वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।


