Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के सत्संग रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित संत मेरी चर्च में चोरों ने गेट का ताला और अलमारी तोड़कर करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली।

घटना को लेकर चर्च के सचिव बिलासी टाउन निवासी अरविन्द किस्कू ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है।


शिकायत के अनुसार, चोरों ने चर्च से दो कांसा के क्रॉस, तीन कांसा के मटके, तीन कांसा के मोमबत्ती स्टैंड, दो कांसा की फूलदानी, तीन कांसा की बड़ी थाली, दो कांसा की छोटी थाली, एक कांसा का बड़ा कटोरा और एक म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। चोरी गये सामानों की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी गयी है।



