
Deoghar: देवघर-बासुकीनाथ में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में कार्यरत कर्मी पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के मलारपुर के रहने वाले 46 वर्षीय महफूज आलम की मौत हो गई।

मृतक के छोटे भाई हुमायूं आलम ने बताया कि उनके भाई को पहले से प्रेशर के मरीज थे। काम करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। साथ में काम करने वाले कर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।

यहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव को अपने साथ ले गए।


