
Deoghar: देवघर साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर निजी खाता में साइबर ठगी का रूपया मंगाने वाले दो भाई-बहन को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम खुशबु कुमारी और राकेश चौधरी है जो पूर्वी सिंहभूम जिला के बिरसानगर छोटा गोविंदपुर टेल्को जमशेदपुर का रहने वाला है।

खुशबू कुमारी के बैंक ऑफ बड़ौदा टेल्को जमशेदपुर स्थित खाता में ठगी के रूपये को मंगाया गया था। सिमधारक राकेश कुमार चौधरी के मोबाइल नंबर के माध्यम से खुशबू कुमारी के खाता से ठगी का रूपया निकाल लिया गया था।

मामले को लेकर साइबर डीएसपी सुमीत प्रसाद ने बताया कि जसीडीह के एक युवक का यात्रा करने के क्रम में मोबाइल खो गया था। उसके बाद उसके खाता से 2.50 लाख रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी थी। अवैध निकासी का रूपया खुशबू कुमारी के खाता में गया था। खाता में रूपया आते ही उसकी निकासी कर ली गयी थी। बताया युवक के आवेदन पर अनुंसधान किया तो इसकी पूरी जानकारी मिली। गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से दो मोबाइल और दो सिमकार्ड बरामद किया गया है।



