
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में एक महिला ने मामला दर्ज कराया है। यह मामला महालक्ष्मी नगर करनीबाग निवासी सृष्टि कुमारी ने दर्ज कराया है।

कहा है कि घर में वह सो रही थी। करीब तीन-चार बजे के बीच खिड़की खोलकर अज्ञात चोर के द्वारा कमरे में रखे बैग से 35 हजार नगद, एक मोबाइल और एटीएम की चोरी कर ली गयी। वहीं चोरी होने के बाद बैंक खाते से भी पांच हजार रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी।

मामला दर्ज कर कुंडा पुलिस जांच में जुट गयी है।


