
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से 1.5 लाख के जेवरात की ठगी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर हनुमान टिकरी निवासी श्यामवती देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि मंगलवार की सुबह 8.30 बजे के आसपास वह आर्या डेवलपर्स के पास खड़ी थी। उसी क्रम में दो अपरिचित व्यक्ति उसके पास आया। उसे झांसे में लेकर गले से सोने का चेन तथा कंगन की ठगी कर ली। कहा है कि ठगी किये गये जेवरात की कीमत लगभग 1.5 लाख रूपये है।

आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गयी है।


