
नई दिल्ली: केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने मुलाकात की। दोनों मंत्रियों के बीच हुई वार्ता में लैंगिक समानता और महिला सुरक्षा के क्षेत्रों में भारत -ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई।

मुलाकात के बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके जानकारी साझा की कि लैंगिक समानता और महिला सुरक्षा के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में इस दिशा में चल रहे कामों के बारे में भी जानकारी ली और भारत की योजनाओं से अवगत कराया।



