
Ranchi: रांची से गोवा के लिए 26 मार्च से हवाई सेवा शुरू होने वाली है। काफी लम्बे समय से रांची और गोवा के बीच हवाई सेवा की मांग की जा रही थी। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी।

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान 18 :45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21 :10 बजे पहुंचेगी। रांची से गोवा जाने में ढाई घंटे का समय लगेगा। इसके लिए किराया 5,453 रूपये रखा गया है।

वहीं गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6E 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे पहुंचेगी। इसके लिए किराया 5,755 रूपये रखा गया है।


