
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध हथियार के साथ तीन बदमाश को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये तीनों से पुलिस पुछताछ करने में जुटी है। बताया जाता है कि कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ठाढ़ीदुलमपुर कटीया इलाके में कुछ बदमाश जुटें हैं और किसी अपराध की योजना बना रहे हैं।

उक्त सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एसआई संतन यादव, थाना के मुंशी रतन ओझा और जवान किशन कुमार के साथ वहां छापामारी करने पंहुचे। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। जिसे खदेड़कर दबोच लिया गया।

सूत्रों कि माने तो जब हिरासत में लिये गये तीनों को सर्च किया गया तो उनमें से एक के पास से एक देशी पिस्तौल और एक मैग्जीन के साथ दो जिंदा कारतुस बरामद किया गया। हांलाकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिये गये बदमाशों में टींकू दास, बादल बावरी और नितिश कुमार के नाम शामिल हैं। ये सभी ठाढ़ीदुलमपुर और बंधा के रहने वाले बताये जाते हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस तीनों से पुछताछ करने में जुटी है।


