
Deoghar: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने देवघर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. डी तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. डी तिवारी स्वस्थ्य भारत के निर्माण में सहयोग करेंगे।

दरअसल, पूरे देश में चार लाख सदस्यों वाले आईएमए की दिसम्बर 2022 में हुई नेशनल कॉन्फ्रेंस में आओ गांव चले (ग्रमीण स्वास्थ्य) कार्यक्रम शुरू का निर्णय लिया गया था। जिसका उद्देश्य स्वस्थ्य भारत का निर्माण करना है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आईएमए ने नेशनल कमिटी के गठन किया है। जिसमें पूरे देश के विभिन्न राज्यों से 17 सदस्यों का चयन किया है। इन 17 सदस्यों में झारखंड से डॉ. धन्वंतरी तिवारी को भी शामिल किया गया है। जो स्वस्थ्य भारत के निर्माण में गांव-गांव जाकर अपने हिस्से की भागीदारी निभाएंगे।
झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले डॉ. डी तिवारी का आईएमए की नेशनल कमिटी में शामिल होना गौरव की बात है।
डॉ. डी तिवारी कहते हैं कि आईएमए के इस कार्यक्रम आओ गांव चलें का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करना, सरकार की तमाम स्वास्थ्य योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना, ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है ताकि एक स्वस्थ्य भारत का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य भारत के निर्माण में कार्य करने का मौका मिला है। आईएमए के पदाधिकारियों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसमें खुद को साबित करते हुए लोक सेवा का मौका मिला है। जिसे बखुबी निभाना है।
उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए आईएमए के तमाम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। वहीं, देवघर के तमाम सदस्यों का आभार जताया है जिन्होंने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने और बेहतर करने को लेकर हौसला अफजाई की है।


