
Deoghar News : देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के हरीरायडीह गावं में एक पति ने मामूली विवाद में पत्नी को घर में रखे पांच किलो के गैस सिलेंडर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

स्वजनों के द्वारा उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला का नाम रिंकू देवी पति अभयकांत यादव है। घायल रिंकू देवी ने बताया कि अचानक पति घर में आया और ऑरिजनल आधार कार्ड मांगने लगा।

बताया कि उसे याद नहीं था कि उसने ऑरिजनल आधार कार्ड को घर में कहां रख दिया था। उसने पति से कहा कि उसे याद नहीं है कहां रखे हैं।
इतने में पति आग बबूला हो गया और पास में रखे पांच किलो के गैस सिलेंडर हाथ में उठा कर पत्नी पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला के सिर और हाथ, कमर में गंभीर चोट लग गयी।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


