
Deoghar: देवघर पुस्तक मेला में एग्जाम वॉरियर्स आर्ट कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें देवघर के विभिन्न विद्यालयों के 300 से भी ज्यादा बच्चों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब एग्जाम वारियर में बताए 25 सूत्रों को चित्रांकन के माध्यम से दर्शाया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रधानमंत्री के बताए सूत्रों को चित्रांकित किया।

एग्जाम वारियर आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन सांसद निशिकांत दुबे की पहल पर पुस्तक मेला में विशेष रूप से आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की दोपहर गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने करते हुए प्रतिभागी बच्चों को परीक्षा का डर मन से निकालने और परीक्षा को आनंद के भाव से देने को कहा। उन्होंने बच्चों के बीच घुम-घुम कर उन्हें प्रोत्साहित किया और आर्ट बनाते देखा।




प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय को आर्ट प्रोडिजी प्रमाणपत्र, इसके बाद 10 एक्सीलेंट आर्ट वारियर और 25 सुपीरियर आर्ट वारियर को प्रमाण-पत्र सांसद के हाथों प्रदान किया गया। इसके अलावे सभी बच्चों को आर्ट वारियर का प्रमाणपत्र भी उन्होंने अपने हाथों से दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम – संत जोसेफ के कशिश, द्वितीय डीएवी सातर के आयुष कुमार तथा तृतीय देवसंघ नेशनल स्कूल की आकांक्षा बर्णवाल हुए।
10 एक्सीलेंट आर्ट वारियर बने:
सार्थक केशरी, आंचल केशरी, अमृता कुमारी, अर्चना कुमारी, रक्षिता सिन्हा, पायल कुमारी, रेयांश शर्मा, सुप्रिया भारती, धान्या कुमारी और आयुष राव।
25 सुपीरियर आर्ट वारियर बने:
साइमा खातून, दीपशिखा, अर्पिता कुमारी, मिस्टी सोरेन, रूपेश कुमार, कनिष्का केशरी, श्रुति कुमारी, गुनगुन शर्मा, श्रुति बर्णवाल, चंदा कुमारी, दीपिका कुमारी, अन्वी कुमारी, अंजली कुमारी, सिमरन काश्यप, कौशल कार्तिक, पीयूष, सुरूचि कुमारी, प्रीति कुमारी, रागिनी कुमारी, खुशी सिंह, अंशिका सिंह, सत्यम कुमार, शिवांशु राज और अभिनव सिंह।
जानकारी हो कि एग्जाम वारियर आर्ट प्रतियोगिता सारे देश में इन दिनों चल रहा है और 27 मार्च को प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम होने वाले हैं।



