
Ranchi: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा (Suspended IAS Pooja Singhal’s husband Abhishek Jha) की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची ईडी की कोर्ट (Ranchi ED court) में सुनवाई हुई। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया है। ईडी के आग्रह को स्वीकार करते हुए ईडी की स्पेशल कोर्ट ने एक सप्ताह में जवाब दायर करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 28 सितम्बर को होगी।

ईडी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अभिषेक झा की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी और ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने पक्ष रखा।

उल्लेखनीय है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में अभिषेक झा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनके खिलाफ कोर्ट से समन जारी हुआ है, जिसके बाद अग्रिम जमानत याचिका के लिए उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई है।


