
Deoghar: क्रेडिट कार्ड किसी और के नाम और उसी कार्ड का इस्तेमाल करते हुए लोन निकाल लिया किसी दूसरे ने..। कुछ ऐसा ही मामला मधुपुर कातेहपुर निवासी मणिलाल टुडू के साथ घटी है। उसने साइबर थाना में मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराया है।

पीड़ित का कहना है कि उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। कार्ड से कई बार में खरीदारी भी है। इस कुछ दिनों से लगातार क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए गए लोन की राशि का भुगतान करने को लेकर बैंक से फोन आ रहा था। हालांकि पीड़ित का कहना है कि उसने कभी बैंक से लोन नहीं लिया।

उसने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि किसी ने उसके क्रेडिट कार्ड का किसी ने इस्तेमाल करते हुए 16201 का लोन ले लिया। अब लोन की राशि बढ़कर 17 हजार तक पहुंच चुकी है। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


